Yamaha Aerox 155 का नया मॉडल हुआ लॉन्च, जाने 2024 में क्या है कीमत


Yamaha Aerox 155: यामाहा मोटर समय समय पर अपने नए बाइक और स्कूटर लांच करता रहता है| आज हम आपके लिए यामाहा एरोक्स स्कूटर की जानकारी लेकर आए हैं| यह स्कूटर 5.5 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है| इसमें 145 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है| वहीं अगर स्कूटर की माइलेज की बात करें तो इसकी माइलेज 48.62 किलोमीटर प्रति लीटर है| यामाहा एरोक्स 155 स्कूटर की पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

Yamaha Aerox 155 Features

यामाहा एरोक्स के अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का ऑप्शन दिया गया है| आप वाई कनेक्ट ऐप के जरिए अपना मोबाइल फोन स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं| कनेक्ट करने के बाद स्कूटर की स्क्रीन पर इनकमिंग कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट, ऐप कनेक्टिविटी स्टेटस और आपका फोन में कितनी बैटरी बची है यह भी आप स्कूटर की स्क्रीन पर ही चेक कर सकते हैं| इसमें क्लास D बाय फंक्शनल हेडलाइट यूनिट लगाई गई है| जो की रात के समय में ज्यादा रोशनी देता है| इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है|

Yamaha Aerox 155
Yamaha Aerox 155

इसमें एलईडी हेडलाइट और एलईडी पोजीशन लाइट भी दी गई है साथ ही इसकी टेल लाइट भी एलईडी में दी गई है| इस स्कूटर में फ्रंट पॉकेट भी दी गई है इसमें अच्छी बात यह है कि इस पॉकेट में चार्जिंग का विकल्प दिया गया है जिससे आप अपना मोबाइल आसानी से चार्ज कर सकते हैं| इसकी सीट के नीचे 24.5 लीटर स्टोरेज की जगह दी गई है| यदि गलती से आपका साइड स्टैंड लगा होगा और आप इंजन को स्टार्ट करते हैं तो इसका इंजन स्टार्ट नहीं होगा यह एक काफी अच्छा सेफ्टी फीचर है| 

Yamaha Aerox 155 Colors

यामाहा के इस स्कूटर के अगर रंगों की बात करें तो इसमें कुल 5 रंग मैटेलिक ब्लैक, रेसिंग ब्लू, ग्रे वर्मिलियन, सिल्वर और मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन (ब्लैक मैटेलिक एक्स) दिए गए हैं

Yamaha Aerox 155 Price

New Yamaha Aerox 155
New Yamaha Aerox 155

यामाहा एरोक्स के अगर प्राइस रेंज की बात की जाए तो इसका शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1,47,300 रुपए है| मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन का शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1,48,800 रुपए है| 

कृपया ध्यान दें यह शुरुआती एक्स शोरूम कीमतें दिल्ली के आधार पर बताई गई हैं आपके शहर अथवा राज्य के अनुसार इसमें कुछ बदलाव हो सकता है इसके लिए आप अपने नजदीकी यामाहा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं|

Yamaha Aerox 155 Engine

एरोक्स के अगर इंजन की बात करें तो इसमें 155cc फोर स्ट्रोक, एसओएचसी, 4 वाल्व, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है| यह 8000 आरपीएम पर 15 Ps की अधिकतम पावर और 6500 आरपीएम पर 13.9 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है| इस इंजन को स्टार्ट करने के लिए इलेक्ट्रिक स्टार्ट का ऑप्शन दिया गया है| इसमें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है| यह इंजन E20 फ्यूल के लिए कंपैटिबल है|

यहां भी पढ़े :- New Hornet 2.0: होंडा की 55 किलोमीटर माइलेज वाली शानदार बाइक, देखें 2024 मॉडल के फीचर्स

Yamaha Aerox 155 Brakes & Suspension

यामाहा एरोक्स स्कूटर में दोनों टायर ट्यूबलेस दिए गए हैं| टायर की अगर साइज की बात करें तो इसमें अगला टायर 110/80-14M/C 53Pऔर पिछला टायर 140/70-14M/C 62P साइज का है| इसकी ब्रेक की बात करें तो अगले पहिए के लिए ABS के साथ डिस्क ब्रेक (230 mm) दी गई है तथा पिछले पहिए के लिए ड्रम ब्रेक (130 mm) दी गई है| सस्पेंशन कार्यों को करने के लिए इसमें टेलीस्कोपिक फोर्क/ यूनिट स्विंग सस्पेंशन दी गई है|

यहां भी पढ़े :- Passion Plus New Model 70 की माइलेज और जबरदस्त फीचर्स के साथ

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

Leave a Comment

New Ather Rizta लेवल 2 ADAS जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ महिंद्रा की नई एक्सयूवी 3XO मस्कुलर और स्पोर्टी लुक के साथ नई Pulsar NS200 करेगी सबकी हवा टाइट