Hyundai Creta EV Upcoming Car: हुंडई की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार हुंडई क्रेटा EV वर्ष 2024 के अंत तक या 2025 की शुरुआत तक लॉन्च हो सकती है| इस कार में सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज मिल सकती है|
Hyundai Creta EV: भारत में पिछले कुछ वर्षों से इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ती हुई दिख रही है| इसी को ध्यान में रखते हुए हुंडई कंपनी द्वारा साल 2024 के अंत तक या फिर 2025 की शुरुआत तक हुंडई क्रेटा EV लॉन्च की जा सकती है|
मौजूदा समय में टाटा मोटर इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सबसे आगे है| टाटा कंपनी द्वारा अभी तक 4 कल इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की जा चुकी है| इसी को देखते हुए हुंडई की अपकमिंग कार क्रेटा Ev जल्द ही भारत की सड़कों पर दौड़ती हुई दिखने वाली है|
Hyundai Creta EV Interior
इस कार के अगर इंटीरियर की बात करें तो इसका इंटीरियर काफी जबरदस्त होने वाला है| इसमें टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है| इसके साथ ही इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी डिजिटल हो सकता है|
वहीं अगर इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग सेंसर, ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी के साथ देखने को मिल सकता है| हुंडई क्रेटा की तरह इस अपकमिंग कार हुंडई क्रेटा EV पैनोरमिक सनरूफ देखने को मिलेगा|
Hyundai Upcoming Car Creta EV में मिलेगी 500 Km की रेंज
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस अपकमिंग कार के अगर रेंज के बारे में बात करें तो फुल चार्ज में इसमें 450 से 500 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है| आसानी से अगर समझ तो यह सिंगल चार्ज में 450 से 500 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है| इसके साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकती है|
निष्कर्ष
आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हुंडई की अपकमिंग कार क्रेटा EV के बारे में जानकारी दी है| लॉन्च के बाद यह कार टाटा नेक्सन Ev, अपकमिंग टाटा कर्व और मारुति सुजुकी Evx जैसी कारों को टक्कर देगी|
आप इस बारे में क्या विचार रखते हैं अपने विचार नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर साझा करें|