हीरो मोटोकॉर्प की बात करें तो यह कंपनी किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है| टू व्हीलर में हीरो मोटोकॉर्प का काफी अच्छा नाम है| Hero Splendor Plus Xtec का 2024 मॉडल मार्केट में आ गया है| स्प्लेंडर प्लस Xtech की अगर बात की जाए तो यह बाइक दिखने में स्प्लेंडर प्लस जैसी ही है| परंतु स्प्लेंडर प्लस Xtec बाइक में बहुत जबरदस्त फीचर दिए गए हैं या यूं कहीं की यह बाइक जबरदस्त फीचर से लैस है|
इसमें आपको 9.8 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी देखने को मिलेगी| इस बाइक में 12 वोल्ट 3 Ah की बैटरी दी गई है| इस बाइक में कुल चार रंगों के विकल्प दिए गए हैं| इसमें पहला रंग ब्लैक स्पार्किंग ब्लू, दूसरा रंग ब्लैक टॉरनेडो ग्रे, तीसरा रंग पर्ल फेडलेस बाइट तथा चौथा रंग रेड ब्लैक दिया गया है| इस बाइक की ARAi की माइलेज 83.2 Kmpl है|
Splendor Plus Xtec Price
स्प्लेंडर प्लस Xtec बाइक के अगर प्राइस की बात की जाए तो इसमें एक ही वेरिएंट दिया गया है| स्प्लेंडर प्लस Xtec ड्रम ब्रेक की एक्स शोरूम कीमत 79,911 रुपए है| कृपया ध्यान दें यह कीमत दिल्ली के आधार पर बताई गई है आपके राज्य के अनुसार इस कीमत में कुछ अंतर हो सकता है| इसके लिए आप अपने नजदीकी हीरो मोटोकॉर्प के डीलरशिप में संपर्क कर सकते हैं|
Splendor Plus Xtec Features
इसके अगर फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में काफी ज्यादा फीचर दिए गए हैं| इस बाइक में फुल डिजिटल मीटर दिया गया है| जिससे यह बाइक और भी खास हो जाती है| इसमें आपको ब्लूटूथ विद कॉल और एसएमएस अलर्ट की सुविधा भी दी गई है| इसमें आप अपना मोबाइल ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट कर सकते हैं| जिससे आपके फोन पर आने वाली कॉल तथा एसएमएस के अलर्ट आप बाइक के मीटर पर देख सकते हैं| इसमें फ्यूल टैंक पर हीरो का लोगो 3D में दिया गया है|
इस बाइक में रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर भी दिया गया है| जिससे आप अपनी बाइक की माइलेज मीटर पर चेक कर सकते हैं| इस फीचर की बात करें तो यह बहुत ही जबरदस्त फीचर में से एक है| इसमें एलईडी हाई इंटेंसिटी पोजीशन लैंप भी दिया गया है| इसमें साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ का फीचर भी दिया गया है |यदि आपकी बाइक का साइड स्टैंड लगा होगा| तो आपका इंजन स्टार्ट नहीं होगा|
यहां भी पढ़े :- मार्केट में खलबली मचा रही हीरो की सबसे सस्ती बाइक Hero HF 100, 70 किलोमीटर की माइलेज के साथ
Splendor Plus Xtec Engine

इस बाइक का इंजन 97.2 सीसी का है| वहीं अगर इंजन के टाइप की बात की जाए तो इसमें सिंगल सिलेंडर फोर स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन दिया गया है| फ्यूल सिस्टम की बात करें तो फ्यूल सिस्टम में आपको एडवांस्ड प्रोग्राम फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम देखने को मिलेगा| यह 8000 आरपीएम पर 5.9 kw की अधिकतम पावर जेनरेट करती है| वहीं अगर टॉर्क की बात करें तो यह 6000 आरपीएम पर 8.05 nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करती है|
Splendor Plus Xtec Tyre & Suspension
बात अगर टायर की की जाए तो इसमें दोनों टायर ट्यूबलेस दिए गए हैं| अगर टायर के टाइप की बात की जाए तो इसका अगला टायर 80/100-18 M/C 49P तथा पिछला टायर 80/100-18 M/C 54P टाइप का दिया गया है| इसकी फ्रंट सस्पेंशन टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक अब्जॉर्बर्स तथा रियर सस्पेंशन स्विंग आर्म विद 5 स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक अब्जॉर्बर दी गई है|
Splendor Plus Xtec Brakes

अगर Splendor Plus Xtec ब्रेक की बात करें तो इसकी फ्रंट ब्रेक ड्रम ब्रेक दी गई है| यह आपको 130 mm में देखने को मिलेगी| वहीं अगर इसकी पिछली ब्रेक की बात की जाए तो वह ब्रेक भी 130 mm ड्रम ब्रेक दी गई है| परंतु पिछली ब्रेक के लिए इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है|
Splendor Plus Xtec Competitors
भारतीय बाजार में स्प्लेंडर प्लस Xtec बाइक का मुकाबला होंडा शाइन 100, होंडा सीडी 110 डीलक्स आदि बाइक से है|
यहां भी पढ़े :- 70 की माइलेज और कीमत बस 59,998 रुपए, जल्दी घर ले जाएं Hero HF Deluxe