चेतक लेकर आया है अपना नया Urbane इलेक्ट्रिक स्कूटर, 113 किलोमीटर की रेंज के साथ 


New Electric Chetak Urbane: अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने की सोच होगी| तो आज हम आपको चेतक के नए अर्बन स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं| यह इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टील बॉडी में लॉन्च किया गया है| स्कूटर की पूरी जानकारी नीचे हमारे आर्टिकल में बताई गई है-

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

फीचर्स

इलेक्ट्रिक चेतक की अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें रिवर्स मोड, हिल हॉल एसिस्ट और फुल ऐप कनेक्टिविटी दी गई है| इसमें कलर्ड एलसीडी डिस्पले, ग्रीन स्कोर कार्ड और Key FOB आदि फीचर्स भी दिए गए हैं| ऐप कनेक्टिविटी माध्यम से आप कॉल मैनेजमेंट और म्यूजिक कंट्रोल भी कर सकते हैं| इसमें जिओ फेंसिंग की सुविधा भी दी गई है|

रेंज और टॉप स्पीड

Electric Chetak Urbane
Electric Chetak Urbane

इलेक्ट्रिक चेतक अर्बन के स्टैंडर्ड वेरिएंट की रेंज की बात करें तो इसकी रेंज 113 किलोमीटर और टॉप स्पीड 63 किलोमीटर प्रति घंटा है| वहीं अगर इसके दूसरे वेरिएंट TECPAC की रेंज देखें तो इसकी रेंज भी 113 किलोमीटर ही दी गई है परंतु इसकी टॉप स्पीड 73 किलोमीटर प्रति घंटा है|

चार्ज करने में कितना लगेगा समय

स्कूटर को चार्ज करने के लिए ऑफ बोर्ड 650 w चार्जर दिया गया है वहीं अगर इसके चार्जिंग टाइम की बात करें तो यह स्कूटर फुल चार्ज होने में लगभग 4 घंटे 50 मिनट का समय लेता है| बेहतरीन राइडिंग के लिए इसमें इको और स्पोर्ट मोड दिए गए हैं|

कितने हैं रंग

चेतक अर्बन इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुल चार रंगों साइबर व्हाइट, मैट मोटे ग्रे, इंडिगो मेटालिक, ब्रुकलिन ब्लैक के ऑप्शन दिए गए हैं| इंडिगो मेटालिक इस स्कूटर का सबसे ज्यादा पॉपुलर रंग है|

कितनी है कीमत

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की अगर कीमत की बात करें तो चेतक अर्बन में कुल दो वेरिएंट दिए गए हैं| स्ट्रैंडेड वेरिएंट का एक्स शोरूम प्राइस 1,15,002 रुपए और TECPAC वेरिएंट का एक्स शोरूम प्राइस 1,23,001 रुपए है|

New Electric Chetak Urbane का ऑन रोड प्राइस

New Chetak Urbane Electric
New Chetak Urbane Electric

इस स्कूटर की अगर ऐस्टीमेटेड ऑन रोड प्राइस की बात करें तो इसका एक शोरूम प्राइस 1,15,002 रुपए, इंश्योरेंस का लगभग खर्च 6551 रुपए, स्मार्ट कार्ड का चार्ज 200 रुपए और हैंडलिंग चार्जेस 1416 रुपए होंगे| कुल मिलाकर ऑन रोड प्राइस लगभग 1,23,169 रुपए होगा| दिल्ली की अगर बात करें तो इसमें आप 14,500 रुपए की गवर्नमेंट सब्सिडी का लाभ भी उठा सकते हैं| यदि आप इस सब्सिडी का लाभ उठाते हैं तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑन रोड प्राइस लगभग 1,08,669 रुपए होगा| 

चेतक अर्बन इलेक्ट्रिक स्कूटर का ऑन रोड प्राइस दिल्ली के आधार पर बताया जा रहा है| आपके राज्य अथवा शहर के अनुसार इसमें कुछ अंतर हो सकता है इसके लिए आप अपने नजदीकी चेतक इलेक्ट्रिक डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं|

यहां भी पढ़े :- Bajaj New Avenger 220 Street: देखें 2024 मॉडल की कीमत, माइलेज, इंजन स्पेसिफिकेशंस, रंग, टायर और सस्पेंशन की पूरी जानकारी 

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

Leave a Comment

New Ather Rizta लेवल 2 ADAS जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ महिंद्रा की नई एक्सयूवी 3XO मस्कुलर और स्पोर्टी लुक के साथ नई Pulsar NS200 करेगी सबकी हवा टाइट