यामाहा कंपनी द्वारा MT 15 V2 बाइक और Fascino 125, Ray ZR 125 स्कूटर के मॉडल में कुछ बदलाव किए गए हैं| इन सभी मॉडल में नए रंगों के ऑप्शन दिए गए हैं|
यामाहा कंपनी स्पोर्ट्स बाइक के लिए काफी मशहूर है| टू व्हीलर मार्केट में इन्होंने काफी अच्छा रुतबा बनाया हुआ है| यामाहा मोटर्स द्वारा तीन व्हीकल के मॉडलों में बदलाव किए गए हैं| इसमें एक बाइक और दो स्कूटर शामिल है| MT 15 V2 बाइक और Fascino 125, Ray ZR 125 स्कूटर के मॉडल में अपडेट पेश की है|
MT 15 V2 बाइक में हुए हैं यह बदलाव
MT 15 V2 बाइक के अगर अपडेट की बात करें तो हाल ही में कंपनी द्वारा इसमें एक नया रंग सियान स्टॉर्म डीएलएक्स दिया गया था| अब कंपनी इसमें एक और नया रंग साइबर ग्रीन डीएलएक्स लेकर आई है नए रंग वाली MT 15 V2 की एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली में) 1,72,700 रुपए है साथ ही इसमें मौजूदा डार्क मैट ब्लू, मैटेलिक ब्लैक, आइस फ़्लू वर्मिलियन डीएलएक्स, रेसिंग ब्लू डीएलएक्स, मैटेलिक ब्लैक डीएलएक्स और मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन रंग भी उपलब्ध रहेंगे|
Fascino 125 स्कूटर में 5 नए रंग शामिल
Fascino 125 स्कूटर की अगर अपडेट की बात करें तो इसमें डिस्क और ड्रम दोनों वेरिएंट के लिए सियान ब्लू, सिल्वर, मैट कॉपर, मैटेलिक व्हाइट और मैटेलिक ब्लैक नए रंग इस अपडेट में शामिल किए गए हैं साथ ही इसमें मौजूदा विविड रेड, कूल ब्लू मैटेलिक और डार्क मैट ब्लू रंग भी उपलब्ध रहेंगे| ड्रम वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली में) 79,900 रुपए और डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली में) 91,130 रुपए है|
Ray ZR 125 स्कूटर में मिलेगा नया सियान ब्लू रंग
Ray ZR 125 स्कूटर की अपडेट के बारे में बात करें तो इसमें भी डिस्क और ड्रम दोनों वेरिएंट के लिए सियान ब्लू नया रंग इस अपडेट में शामिल किया गया है साथ ही इसमें मौजूदा मैटेलिक ब्लैक, मैट रेड, रेसिंग ब्लू, डार्क मैट ब्लू और मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन रंग भी उपलब्ध रहेंगे| ड्रम वेरिएंट के एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली में) 85,030 रुपए और डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली में) 91,430 रुपए है