Yamaha R15S अब फ्लेक्स फ्यूल कंपैटिबिलिटी के साथ, देखें 2024 में क्या है इसकी कीमत


Yamaha R15S: यामाहा मोटर्स द्वारा R15S बाइक का नया मॉडल लॉन्च किया गया है| यामाहा कंपनी की अगर बात करें तो इस कंपनी का टू व्हीलर मार्केट में अच्छा दबदबा है| यामाहा अधिकतर स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए लोकप्रिय है| आज हम आपको यामाहा R15S बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं| इस बाइक के अब नए मॉडल में न्यू एलसीडी मीटर कंसोल देखने को मिलेगा| इसमें 11 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

Yamaha R15S Features

यामाहा R15S में एयरोडायनामिक एलईडी टेल और हेडलाइट दिए गए हैं| इसके स्विंग आर्म कि अगर बात करें तो यह अल्युमिनियम में दिए गए हैं| इस बाइक में स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, फ्यूल मीटर, घड़ी यह सब डिजिटल में दिए गए हैं| इसमें डुअल हॉर्न दिए गए हैं| एबीएस कि अगर बात करें तो इसमें डुएल चैनल एब्स दिया गया है| इस बाइक में गियर चेंज इंडिकेटर भी दिया गया है| अगर बाइक का साइड स्टैंड लगा होगा तो इंजन स्टार्ट नहीं होगा|

Yamaha R15S Price

New Yamaha R15S
New Yamaha R15S

यामाहा R15S की कीमत की बात करें तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,65,200 रुपए है| आप सभी को जानकारी दे दें कि यह कीमत दिल्ली के आधार पर बताई जा रही है| आपके राज्य के अनुसार इसमें कुछ अंतर देखने को मिल सकता है| इसके लिए आप अपने नजदीकी यामाहा मोटर्स डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं|

Yamaha R15S Engine

यामाहा R15S में लिक्विड कूल्ड, फॉर स्ट्रोक, एसओएचसी, फॉर वाल्व इंजन टाइप दी गई है| इंजन के अगर सीसी की बात करें तो यह 155 सीसी का है| यह इंजन 10000 आरपीएम पर 18.4 Ps की अधिकतम शक्ति प्रदान करता है साथ ही 7500 आरपीएम पर 14.2 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट कर सकता है| इसे 6 स्पीड गियर बॉक्स से जोड़ा गया है| इस इंजन को स्टार्ट करने के लिए इलेक्ट्रिक स्टार्टर की सुविधा दी गई है| इसमें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है| इस इंजन की खास बात यह है कि यह इंजन फ्लेक्स फ्यूल (E20) पर भी चल सकता है|

Yamaha R15S Tyre And Brakes

Yamaha R15S With Flex Fuel Compatible
Yamaha R15S With Flex Fuel Compatible

इसका अगला टायर ट्यूबलेस तथा पिछला टायर रेडियल ट्यूबलेस है| यामाहा R15S के अगले टायर का साइज 100/80- 17M/C 52P और पिछले टायर का साइज 140/70R17M/C 66H है| अगली तथा पिछली दोनों डिस्क ब्रेक्स दी गई है| अगले टायर की ब्रेक का साइज 282 mm और पिछले टायर की ब्रेक का साइज 220 mm है|

यहां भी पढ़े :- घूमने फिरने के हैं शौकीन, तो घर ले आए Tvs का iQube ST Electric स्कूटर, 145 किलोमीटर की रेंज के साथ

यहां भी पढ़े :- पावरफुल इंजन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ Apache RTR 310 का नया मॉडल हुआ लॉन्च

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

Leave a Comment

New Ather Rizta लेवल 2 ADAS जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ महिंद्रा की नई एक्सयूवी 3XO मस्कुलर और स्पोर्टी लुक के साथ नई Pulsar NS200 करेगी सबकी हवा टाइट