टिगोर ईवी डिस्काउंट ऑफर: जैसा कि आप सभी जानते हैं टाटा मोटर्स समय-समय पर अपनी गाड़ियों के लिए डिस्काउंट ऑफर निकालते रहते हैं| आप सभी को बता दें कि टाटा कंपनी की कुछ इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां लॉन्च हो चुकी हैं| आजकल टाटा कंपनी अपनी इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों पर काफी अच्छे डिस्काउंट प्रदान कर रही है|
यदि आप भी टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ी लेना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी| इसमें हम आपको बताएंगे कि ईवी टाटा मोटर्स द्वारा फरवरी माह में क्या डिस्काउंट ऑफर चल रहे हैं| आज हम आपको विस्तार से बताएंगे की टाटा टिगोर ईवी पर फरवरी माह में क्या डिस्काउंट तथा एक्सचेंज ऑफर चल रहा हैतथा यह ऑफर कब तक मान्य होगा|
टिगोर ईवी प्राइस फरवरी 2024
टिगोर ईवी प्राइस फरवरी 2024 की बात की जाए तो इसकी कीमत अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है| इस गाड़ी में कुल चार वेरिएंट आते हैं| चारों वेरिएंट ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में आते हैं| पहले वेरिएंट की अगर बात की जाए तो इसके पहले वेरिएंट का नाम है XE इसकी अगर कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 12,49,000 रुपए है|
वहीं अगर दूसरे वेरिएंट की बात की जाए तो इसका दूसरा वेरिएंट आता है XT इसकी अगर कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 12,99,000 रुपए है| वहीं इसका तीसरा वेरिएंट आता है XZ+ इस वेरिएंट की अगर कीमत की बात की जाए तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 13,49,000 रुपए है| वहीं इसका अंतिम तथा चौथा वेरिएंट आता है XZ+ LUX इसकी अगर एक्स शोरूम कीमत की बात की जाए तो इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13,75,000 रुपए है|
ऊपर बताई गई सभी कीमतें इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमतें हैं| आप सभी को बता दें कि यह कीमतें TPEML के विवेक पर पूर्व सूचना के बिना परिवर्तन के अधीन है| सटीक कीमतों के लिए आप अपने नजदीकी टाटा मोटर डीलर से संपर्क कर सकते हैं|
टिगोर ईवी डिस्काउंट ऑफर फरवरी 2024
आप सभी को बता दें कि ईवी टाटा मोटर द्वारा अपनी टिगोर ईवी कार के लिए फरवरी माह में 75,000 रुपए डिस्काउंट का ऐलान किया है| सभी को बता दें कि टिगोर ईवी पर यह 75,000 रुपए का ऑफर 14 फरवरी 2024 तक सीमित स्टॉक पर वैध होगा| यदि आप भी टाटा की इलेक्ट्रॉनिक कार लेने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा समय है कि आप टिगोर ईवी गाड़ी लेकर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं| ऑफर की पूरी जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी टाटा मोटर डीलर से संपर्क कर सकते हैं|
यहां भी पढ़ें :- फुल चार्ज करने पर चलेगी इतने किलोमीटर, Tata Tigor EV Price, Safety, Range, Colors
टिगोर ईवी एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर फरवरी 2024
टाटा मोटर्स द्वारा समय-समय पर एक्सचेंज ऑफर निकाले जाते हैं आज हम आपको टिगोर ईवी के फरवरी 2024 के एक्सचेंज ऑफर के बारे में बताएंगे| ईवी टाटा मोटर्स द्वारा टिगोर ईवी पर 30,000 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर फरवरी माह के लिए निकाला गया है| यदि आप भी टाटा की टिगोर ईवी गाड़ी देना चाहते हैं तो आप इस ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं|
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपके पास पुरानी गाड़ी होनी चाहिए| उस गाड़ी को एक्सचेंज करके यदि आप टिगोर इलेक्ट्रिक कार लेते हैं तो आप इस 30,000 रुपए एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं|
सभी को बता दें कि टिगोर ईवी का यह एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर 14 फरवरी 2024 तक सीमित स्टॉक तक वैध है| टिगोर ईवी जिप्ट्रॉन के सभी वेरिएंट पर 30,000 रुपये की छूट दी जाएगी| आप सभी को बता दें कि टाटा मोटर्स एश्योर्ड बिजनेस के माध्यम से सफल एक्सचेंज पर ही लागू होगा| ऑफर की पूरी जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी टाटा मोटर डीलर से संपर्क कर सकते हैं|
News Source – ev.tatamotors.com
यहां भी पढ़ें :- Ola Electric S1 x में मिलेगी अब और ज्यादा रेंज, 4kwh बैटरी के साथ, जाने क्या है कीमत