आ गई Tata Tiago EV 315 किलोमीटर की रेंज के साथ, 7.99 लाख से शुरू, सेफ्टी फीचर्स भी है खास


Tata Tiago EV: जैसा कि आप सभी जानते हैं टाटा द्वारा बहुत सी कारों का आयोजन किया गया है और सभी कारें  एक से बढ़कर एक है| उन कारों की लुक की बात की जाए या फिर फीचर्स की बात की जाए, हर तरह के गुण टाटा द्वारा बनाई गई करो में देखे गए हैं| इसी तरह से टाटा ने एक और कार Tiago EV को लांच किया है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

आज आपको इस आर्टिकल के द्वारा Tiago EV 2024 के बारे में बताने जा रहे हैं| हमेशा की तरह इस कार की लुक और फीचर्स बहुत ही जबरदस्त है और इस कार के सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसकी सेफ्टी फीचर्स भी बहुत शानदार है| आईए अब आपको Tata Tiago EV के बारे में अन्य जानकारी के बारे में अवगत करवाते हैं,पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल में अंत तक बन रहे-

Tata Tiago EV Range & Charging Time

Tata Tiago EV के अगर बैट्री साइज की बात की जाए तो इसमें 19.2 kWh की बैटरी दी गई है| वहीं अगर इसकी रेंज की बात की जाए तो यह फुल चार्ज में 250 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है| वही अगर Tiago EV Long Range की बात की जाए तो इसमें 24 KWh बैट्री साइज दिया गया है| वही यह फुल चार्ज में 315 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है| वहीं अगर इसके डीसी फास्ट चार्जर की बात की जाए तो यह 10% से 80% चार्ज होने में कुल 58 मिनट लेती है|

Tata Tiago EV Price

Tiago EV Look

टाटा Tiago EV के प्राइस की बात की जाए तो इसका XE MR-7,99,000rs, XT MR-8,99,000rs, XT LR – 9,99,000rs, XZ +LR-10,89,000rs, XZ + LUX Tech LR-11,39,000rs,XZ +LR (with 7.2 kW charger)-11,39,000rs, XZ+ Tech Lux LR (with 7.2 kW charger)- 11,89,000rs तक की है|

Tata Tiago EV Drivetrain

अब हम आपको हमारे इस आर्टिकल में Tiago EV ड्राइवट्रेन के बारे में कुछ जरूरी सूचना बताने जा रहे हैं| यदि टाटा Tiago EV की बैट्री पैक की बात करें तो XE MR,Electric, XT MR, Electric 19.2 kWh, XT LR,Electric, XZ +LR,Electric, XZ + LUX Tech LR,Electric 24 Kwh और XZ +LR AC FC WMU,Electric, XZ + LUX TECH LR ACFC,Electric 24 Kwh हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैट्री पैक है|

यहां भी पढ़े :- एक बार चार्ज करने पर 421 किलोमीटर दौड़ेगी Punch Ev 2024 इलेक्ट्रॉनिक कार

वहीं यदि इससे इलेक्ट्रिक मोटर पावर की बात करें तो XE MR,Electric, XT MR, Electric 45 kwh, XT LR,Electric, XZ +LR,Electric, XZ + LUX Tech LR,Electric 55 kwh, XZ +LR AC FC WMU,Electric, XZ + LUX TECH LR ACFC,Electric 55 kwh है| इसके अतिरिक्त इसका मोटर टाइप परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर है| इसी के साथ टाटा Tiago EV में मल्टी ड्राइव मोड का ऑप्शन भी दिया जाता है|

Tiago EV मैं एक्सीलरेशन पावर की बात करी जाए तो चार वेरिएंट्स में XT MR, Electric,XE MR,Electric यह गाड़ी 0-60 km कि स्पीड पकड़ने के लिए 6.2s लेती है और अन्य वेरिएंट्स की बात की जाए तो उसमें Tiago EV 0-60 km/h in 5.7s लेती है| 

Tata Tiago EV Safety Features

आइए अब आपको Tiago EV के सेफ्टी फीचर्स के बारे में जानकारी दें| जैसा कि आप सभी जानते हैं टाटा कंपनी अपनी सेफ्टी फीचर्स में बहुत ही जबरदस्त प्रदर्शन देती है| हर बार की तरह इस कंपनी ने इसके जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स को Tiago EV में लॉन्च किया है| इसका एक जबरदस्त फीचर एबीएस के साथ ईबीडी है| इसमें कॉलेप्सिबल स्टीयरिंग व्हील की ऑप्शन भी दी गई है| टाटा Tiago EV के द्वारा इसमें एयरबैग भी है, जो कि आपकी सुरक्षा को बनाए रखेगा|

Tata Tiago EV Airbags Safety
Airbags Safety

यदि आपकी गाड़ी की गति अधिक हो जाती है तो यह स्पीड अलर्ट की वार्निंग भी देता है, साथ ही में यह कर आपको पंक्चर रिपेयर किट भी प्रदान करती है| Tata Tiago Ev के कुछ वेरिएंट्स में आपको रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया गया है,जिससे कि आप अपनी गाड़ी आसानी से पार्क कर सकते हैं| और साथ ही सीट बेल्ट रिमाइंडर भी दिया गया है| जैसे ही आपकी गाड़ी की गति बढ़ती है तो इसमें ऑटो डोर लॉक की ऑप्शन होती है, अर्थात आपका डोर ऑटोमेटेकली लॉक हो जाते हैं| इसमें आपको टायर मॉनिटरिंग सिस्टम का फीचर भी दिया गया है|

यहां भी पढ़े :- फुल चार्ज करने पर चलेगी इतने किलोमीटर, Tata Tigor EV Price, Safety, Range, Colors

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

Leave a Comment

New Ather Rizta लेवल 2 ADAS जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ महिंद्रा की नई एक्सयूवी 3XO मस्कुलर और स्पोर्टी लुक के साथ नई Pulsar NS200 करेगी सबकी हवा टाइट