One Vehicle One Fastag: अगर आपने भी एक फास्ट टैग पर 1 से अधिक व्हीकल अटैच किए हैं या फिर एक व्हीकल के लिए 1 से ज्यादा फास्ट टैग इस्तेमाल कर रहे हैं तो आज की खबर में आपको नए नियमों के बारे में जान लेना चाहिए|
One Vehicle One Fastag: यदि आप लोग भी मोटर या गाड़ी चलाते हैं तो सतरक हो जाइए क्योंकि 1 अप्रैल से वन व्हीकल वन फास्ट टैग लागू किया गया है| भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) के द्वारा वन व्हीकल वन फास्ट टैग का नियम पूरे देश में लागू किया गया है| यह नियम सोमवार 1 अप्रैल से लागू हो गया है|
वन व्हीकल वन फास्ट टैग लागू करने का मुख्य उद्देश्य कई बाहन के लिए एक फास्टटैग के इस्तेमाल या एक बाहन के कई फास्ट टैग संबंध करने को रोकना है| इसमें इसके सीनियर अधिकारी ने यह बताया है कि इसमें आप एक वाहन पर एक से अधिक फास्ट टैग का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं| जिन लोगों के पास एक व्हीकल के लिए एक से अधिक फास्ट टैग है| वह लोग एक अप्रैल से इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे|
लगभग 98% वाहनों तक है फास्ट टैग की पहुंच
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया आरबीआई ने पेटीएम के सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड के ग्राहकों और कारोबारीयो 15 मार्च तक अपने खाते दूसरे बैंकों में स्थानांतरित करने की सलाह दी थी| आपको बता दें कि फास्टैग की पहुंच लगभग 98% वाहनों तक है और इसके 8 करोड़ से भी अधिक उपयोगकर्ता है|
1 अप्रैल से एक व्हीकल के लिए चलेगा सिर्फ एक फास्ट टैग
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा पेटीएम फास्टैग का उपयोग करने वाले व्हीकल के मालिकों की परेशानी को देखते हुए वन व्हीकल वन फास्ट टैग स्कीम को संचालित किया गया है| जिसमें इस स्कीम को लागू करने की अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दी थी| फर्स्ट टाइम भारत में टोल संग्रह की इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था है| जिसको नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा संचालित किया गया है|
One Vehicle One Fastag हुआ लागू
वन व्हीकल वन फास्ट टैग को क्यों संचालित किया गया है यह हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे| इसको संचालित करने का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम की कुशलता को बढ़ाने और टोल प्लाजा पर आसानी से आने जाने के लिए इस स्कीम का संचालन किया गया है| ताकि वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लंबी लाइनों में इंतजार ना करना पड़े| जिसके माध्यम से कई वाहनों पर एक ही फास्ट टैग के इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए कई फास्ट टैग को किसी खास व्हीकल से संबंध करने पर रोक लगाना चाहते हैं|