सिंगल चार्ज में ये इलेक्ट्रिक बाइक देगी 211 km की रेंज! LTE कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, GPS जैसे कई स्मार्ट फीचर

New Ultraviolette F77 Mach 2:  F77 इलेक्ट्रिक बाइक का Mach 2 अपग्रेडेड वर्जन मार्केट में लॉन्च हो चुका है| एक बार फुल चार्ज करने पर यह बाइक 211 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है| इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक बाइक में 155 Km/h की टॉप स्पीड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, GPS और एलटी कनेक्टिविटी जैसे धांसू फीचर भी शामिल है|


New F77 Mach 2: बेंगलुरु में स्थित कंपनी अल्ट्रावायलेट ने F77 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अपग्रेड कर दिया गया है| इस नए वर्जन का नाम है F77 Mach 2, अब यह पहले से भी ज्यादा फीचर्स के साथ देखने को मिलेगा| आज हम आपको इस नए अपग्रेडेड वर्जन F77 Mach 2 के बारे में बताने जा रहे हैं-

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

Ultraviolette F77 Mach 2 Overview

F77 Mach 2
रेंज (IDC Est.)211 Km
बैट्री कैपेसिटी7.1 Kwh
12 Kw डीसी फास्ट चार्जिंग नेटवर्क20 से 80% चार्ज होने में सिर्फ 45 मिनट लगते हैं
मोटर परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर
पिक पावर27 Kw (36.2 hp)
पिक टॉर्क90 Nm
मैक्स स्पीड155 Km/h
राइड मोडGlide, Combat, Ballistic
ब्लूटूथ कनेक्टिविटीSupports Bluetooth 5, Bluetooth low energy
नेटवर्कLTE connectivity with integrated eSIM
वाईफ़ाईSupports 802.11a/b/g/n/ac Wi-Fi standards
पोजिशनिंगGPS/GLONASS
ऑपरेटिंग सिस्टमयूवी ऑटोमोटिव लिनक्स ओएस

F77 Mach 2 Features

Features: फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें एक से बढ़कर एक फीचर दिए गए हैं| इस इलेक्ट्रिक बाइक में 5 इंच की मल्टी फंक्शन टीएफटी डिस्पले कंट्रोल सेंटर दिया गया है| यह लेफ्ट और राइट ट्रैकटाइल इनपुट स्विच कंसोल के साथ दिया गया है| ऑपरेटिंग सिस्टम की अगर बात करें तो इसमें UV आटोमोटिव लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है|

Connectivity Feature: इसमें नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए इंटीग्रेटेड e सिम के साथ LTE कनेक्टिविटी का ऑप्शन दिया गया है साथ ही इसमें WLAN, Bluetooth और पोजिशनिंग के लिए जीपीएस भी दिया गया है|

Ultraviolette F77 Mach 2 EV
Ultraviolette F77 Mach 2 EV

Safety Feature: सेफ्टी फीचर की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक बाइक में हिल होल्ड, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और मोनो & डुएल चैनल ABS भी दिया गया है| इसमें सेफ्टी के लिए साइड स्टैंड सेंसर भी दिया गया है|

Ultraviolette F77 Mach 2 Design है ऐसा

Design: इस बाइक के अगर डिजाइन की अगर बात करें तो F77 Mach 2 में एफ सीरीज की जेट इंस्पायर्ड डिजाइन सीरीज देखने को मिलती है| इसमें डायनामिक, रेस ब्रेड स्टांस और पैरालैक्स और रडार कंसोल थीम देखने को मिलती है| वहीं अगर इसके कलर की बात करें तो लेज़र एयरो सरफेस में टर्बो रेड, प्लाज़्मा रेड और आफ्टरबर्नर येलो रंग, शैडो एयरो सरफेस में स्टील्थ ग्रे, एस्टेरॉइड ग्रे और कॉस्मिक ब्लैक रंग, एयरस्ट्राइक  एयरो सरफेस में सुपरसोनिक सिल्वर, स्टेलर व्हाइट और लाइटनिंग ब्लू कलर दिए गए हैं|

Tyre: टायर की अगर बात करें तो इसमें फ्रंट 110/70 R17 और रियर 150/60 R17 साइज का टायर दिया गया है|

Suspension: सस्पेंशन कार्यों को करने के लिए फ्रंट 41mm के डायमीटर के साथ अपसाइड-डाउन टेलीस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर मोनोशॉक प्रीलोड एडजस्टेबल सस्पेंशन दी गई है|

Brakes: इस बाइक के अगर ब्रेक की बात करें तो फ्रंट 320 mm डिस्क ब्रेक और रियर 230 mm डिस्क ब्रेक दी गई है| यह डुअलचैनल बॉश एबीएस के साथ हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दी गई है| 

Ultraviolette F77 Mach 2 Motor & Performance

Motor: मोटर की अगर बात करें तो f77 मच 2 और f77 मच 2 रिकॉन बाइक में परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर दी गई है| इसमें राइड बाय वायर थ्रोटर कंट्रोल दिया गया है|

Performance: परफॉर्मेंस की अगर बात करें तो f77 मच 2 की मैक्सिमम पावर 27 Kw और मैक्स टॉक 90 Nm,  f77 मच 2 रिकॉन की मैक्सिमम पावर 30 Kw और मैक्स टॉर्क 100 Nm है|

Max Speed: दोनों ही मॉडल की मैक्सिमम स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटे की है|

Acceleration: f77 मच 2 (0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) पकड़ने में 2.9 सेकंड का समय लेती है| वहीं f77 मच 2 रिकॉन 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 2.8 सेकंड का समय लेती है|

Ride Modes: ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक यह तीनों राइड मोड दोनों ही बाइक में दिए गए हैं|

Ultraviolette F77 Mach 2 Range

f77 मच 2 की IDC Est. रेंज देखें तो सिंगल चार्ज में वह 211 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है| ग्लाइड मोड (Avg. 40 WH/KM) में यह बाइक 183 किलोमीटर की रेंज, कॉम्बैट मोड (Avg. 52 WH/KM) में इसकी रेंज 144 किलोमीटर और बैलिस्टिक मोड (Avg. 60 WH/KM) में इसकी रेंज 128 किलोमीटर की है|

Ultraviolette F77 Mach 2 Battery & Charging

Battery: f77 मच 2 बाइक के अगर बैटरी की बात करें तो इस बाइक में SRB7 बैटरी पैक दिया गया है| इसमें 7.1 Kwh बैट्री कैपेसिटी की बैटरी है| इसमें ऑल-एल्युमीनियम IP67-रेटेड एंक्लोजर दिया गया है|

Battery & Drivetrain Warranty: बाइक के अगर बैटरी और ड्राइव ट्रेन वारंटी की बात करें तो इसमें 3 साल या 60,000 किलोमीटर की वारंटी दी गई है| मान लीजिए अगर आप 1 साल में 60,000 किलोमीटर बाइक चला लेते हैं| तो यह वारंटी वही तक मान्य होगी|

Charging: चार्जिंग और चार्जिंग टाइम की अगर बात करें तो स्टैंडर्ड चार्जर से 20 से 80% चार्ज होने में यह 3 घंटे का समय, बूस्ट चार्जर से 20 से 80% चार्ज होने में यह 1.5 घंटे और 12 Kw के डीसी फास्ट चार्जिंग नेटवर्क से 20 से 80% चार्ज होने में सिर्फ 45 मिनट का समय लगता है|

Ultraviolette F77 Mach 2 Price

इस बाइक की अगर कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपए है|अगर आप F77 Mach 2 Emi के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए आप Emi Calculator का इस्तेमाल कर सकते हैं|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

Leave a Comment

New Ather Rizta लेवल 2 ADAS जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ महिंद्रा की नई एक्सयूवी 3XO मस्कुलर और स्पोर्टी लुक के साथ नई Pulsar NS200 करेगी सबकी हवा टाइट