New Audi Q8 e-tron: गजब फीचर्स और जबरदस्त क्वालिटी के साथ ऑडी द्वारा Q8 e-tron इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की गई है| जैसा कि आप सभी जानते हैं ऑडि एक बहुत ही जाना माना लग्जरीयस और प्रीमियम ब्रांड है| जिसका नाम सुनते ही लोगों के मन में एक शानदार छवि आ जाती है| हमेशा की तरह ऑडी ने इस इलेक्ट्रिक कार में अपनी नई इनोवेशन के साथ गजब फीचर्स का संचालन किया है|
इसके कंफर्ट की बात करें या फिर इसकी सेफ्टी के बारे में बात की जाए तो ऑडी ने हमेशा से अपना बेस्ट दिया है| अब तक आप जान चुके होंगे कि हम आज के आर्टिकल में आपको Q8 e-tron इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताने जा रहे हैं| इस कार के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बन रही|
New Audi Q8 e-tron Features

इस कार के फीचर्स की बात करें तो इस कार की लुक काफी जबरदस्त और प्रीमियम है| अपनी लग्जरी लुक के साथ इस कार ने मार्केट में अपनी अलग जगह बनाई है| यह कार एक इलेक्ट्रिक कार है, जो की चार्ज करने पर चलती है| इस कार में हाईएस्ट चार्जिंग कैपेसिटी और बड़े बैट्री कैपेसिटी देखने को मिलती है| एक सिंगल चार्ज पर यह कार 582 किलोमीटर तक की दूरी का तय कर सकती है| इस कार में एक और जबरदस्त फीचर यह है कि यदि आपके कार की बैटरी कम हो जाती है तो इसको मेंटेन करने के लिए आप एडिशनल रेंज पोटेंशियल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो की एक काफी तेज प्रोग्रेस है|

वहीं इसके चार्जिंग की बात की जाए तो इस कार को चार्ज करने के लिए बहुत सी ऑप्शंस देखने को मिलती है इस कार को आप अपने घर पर या फिर बाहर भी चार्ज कर सकते हैं| 170 kw तक की चार्जिंग कैपेसिटी के साथ आप इसे हाई पावर चार्जिंग स्टेशन पर तेजी से चार्ज कर सकते हैं| Q8 e-tron बेजिंग स्ट्रेटजी के साथ एक पहला इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल है, जो की बाकी चीजों के अलावा इसकी लुक में ऑडी रिंग के साथ-साथ बी पिलर के नाम से इस मॉडल की पहचान की जा सकती है|
यह कार एनर्जी को भी रिकवर करने की क्षमता रखती है Recuperation की सहायता से आप आसानी से एनर्जी को रिकवर कर सकते हैं| – इस कार के इन्फोटेनमेंट सिस्टम में आपको हर तरह की एक्टिविटी पर आप इसकी डिस्प्ले स्क्रीन में देख सकते हैं|
कैसी है Performance

इस कार के परफॉर्मेंस की बात की जाए तो हमेशा की तरह इस बार भी इस कार ने एक बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा किया है| यदि इस कार के मैक्सिमम पावर की बात की जाए तो इसकी इलेक्ट्रिक मैक्सिमम पावर 300 kw है और वहीं इसका टोटल टॉर्क 664kw तक का है| यदि इस कार के एक्सीलरेशन की बात की जाए तो 1-100km/h तक की रफ्तार पकड़ने में यह कर 5.6 सेकंड का समय लेती है|
Audi Q8 e-tron Range

यदि इस कार के रेंज की बात करें इसमें हाई वोल्टेज बैटरी 114 kwh की कैपेसिटी के साथ देखने को मिलती है| जिसमें यह कार एक सिंगल चार्ज में 582 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है|
Audi Q8 e-tron Price
इस कार की अगर कीमत की बात करें तो इसमें दो वेरिएंट के ऑप्शन दिए गए हैं| दोनों वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत नीचे बताई गई है-
Audi Q8 50 e-tron quattro
1,14,73,000

Audi Q8 55 e-tron quattro
1,27,13,000

कैसा है इंटीरियर
इस कार के इंटीरियर की बात की जाए तो इसमें बहुत ही बारीकी से इसके हर एक इंटीरियर को डिजाइन किया गया है| यह कार काफी spacious है| जिसमें आप आसानी से किसी लंबे सफर को तय कर सकते हैं| साथ ही में इसकी सीट्स काफी कंफर्टेबल है| यदि इस कार में इस्तेमाल किए जाने वाले मटेरियल की बात करें तो इसमें बहुत ही उच्च स्तरीय क्वालिटी का मटेरियल प्रयोग किया गया है| जो की काफी प्रीमियम और लग्जरियस लुक देता है| इसकी पिछली सीट्स में तीन लोगों के बैठने की कैपेसिटी है|

New Audi Q8 e-tron के लगेज कंपार्टमेंट की बात की जाए तो यह 569 लीटर का है, जो कि 1637 लीटर का हो सकता है, यदि आप अपने कार की सीट्स को फोल्ड करते हैं| इसमें आपको एक सेकंड लगेज कंपार्टमेंट भी देखने को मिलता है, जिसकी कैपेसिटी 62 लीटर की है और वह आपको बोनेट में देखने को मिलेगा जिसको आप अपनी चार्जिंग केबल रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं|