यामाहा ने MT 15 V2, Fascino 125, Ray ZR 125 के मॉडल को किया अपडेट! अब इनमें मिलेंगे और ज्यादा नए कलर ऑप्शन, यहां देखें पूरी अपडेट

यामाहा कंपनी द्वारा MT 15 V2 बाइक और Fascino 125, Ray ZR 125 स्कूटर के मॉडल में कुछ बदलाव किए गए हैं| इन सभी मॉडल में नए रंगों के ऑप्शन दिए गए हैं|


यामाहा कंपनी स्पोर्ट्स बाइक के लिए काफी मशहूर है| टू व्हीलर मार्केट में इन्होंने काफी अच्छा रुतबा बनाया हुआ है| यामाहा मोटर्स द्वारा तीन व्हीकल के मॉडलों में बदलाव किए गए हैं| इसमें एक बाइक और दो स्कूटर शामिल है| MT 15 V2 बाइक और Fascino 125, Ray ZR 125 स्कूटर के मॉडल में अपडेट पेश की है|

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

MT 15 V2 बाइक में हुए हैं यह बदलाव

MT 15 V2 बाइक के अगर अपडेट की बात करें तो हाल ही में कंपनी द्वारा इसमें एक नया रंग सियान स्टॉर्म डीएलएक्स दिया गया था| अब कंपनी इसमें एक और नया रंग साइबर ग्रीन डीएलएक्स लेकर आई है नए रंग वाली MT 15 V2 की एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली में) 1,72,700 रुपए है साथ ही इसमें मौजूदा डार्क मैट ब्लू, मैटेलिक ब्लैक, आइस फ़्लू वर्मिलियन डीएलएक्स, रेसिंग ब्लू डीएलएक्स, मैटेलिक ब्लैक डीएलएक्स और मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन रंग भी उपलब्ध रहेंगे|

Fascino 125 स्कूटर में 5 नए रंग शामिल 

Fascino 125 स्कूटर की अगर अपडेट की बात करें तो इसमें डिस्क और ड्रम दोनों वेरिएंट के लिए सियान ब्लू, सिल्वर, मैट कॉपर, मैटेलिक व्हाइट और मैटेलिक ब्लैक नए रंग इस अपडेट में शामिल किए गए हैं साथ ही इसमें मौजूदा विविड रेड, कूल ब्लू मैटेलिक और डार्क मैट ब्लू रंग भी उपलब्ध रहेंगे| ड्रम वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली में) 79,900 रुपए और डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली में) 91,130 रुपए है|

Ray ZR 125 स्कूटर में मिलेगा नया सियान ब्लू रंग

Ray ZR 125 स्कूटर की अपडेट के बारे में बात करें तो इसमें भी डिस्क और ड्रम दोनों वेरिएंट के लिए सियान ब्लू नया रंग इस अपडेट में शामिल किया गया है साथ ही इसमें मौजूदा मैटेलिक ब्लैक, मैट रेड, रेसिंग ब्लू, डार्क मैट ब्लू और मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी एडिशन रंग भी उपलब्ध रहेंगे| ड्रम वेरिएंट के एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली में) 85,030 रुपए और डिस्क ब्रेक वाले वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत (दिल्ली में) 91,430 रुपए है

Google News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News ☆ Follow

Leave a Comment

New Ather Rizta लेवल 2 ADAS जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ महिंद्रा की नई एक्सयूवी 3XO मस्कुलर और स्पोर्टी लुक के साथ नई Pulsar NS200 करेगी सबकी हवा टाइट