हीरो कंपनी की Hero Mavrick 440 की बुकिंग शुरू हो गई है| Mavrick 440 बाइक की अगर बात करें तो इस बाइक में कुल तीन वेरिएंट दिए गए हैं| इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि सभी वेरिएंट्स के कलर अलग-अलग दिए गए हैं| हीरो की यह बाइक मार्केट में जबरदस्त तहलका जाने वाली है| इस बाइक में 13.5 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है| इसके बेस वेरिएंट में आपको स्पोक व्हील देखने को मिलेंगे| वहीं इसके मिडिल वेरिएंट में आपको एलॉय व्हील देखने को मिलेंगे| अगर इसके टॉप मॉडल की बात करें तो उसमें आपको डायमंड कट एलॉय व्हील देखने को मिलेंगे|
Hero Mavrick 440 Price In India
बाइक के अगर प्राइस की बात करें तो इसके शुरुआती बेस वेरिएंट का प्राइस 1,99,000 रुपए है| अगर इसके मिडिल वेरिएंट के प्राइस की बात की जाए तो इसके मिडिल वेरिएंट का एक्स शोरूम प्राइस 2,14,000 रुपए है वहीं अगर इसके टॉप वैरियंट के प्राइस की बात करें तो इसके टॉप वैरियंट का एक्स शोरूम प्राइस 2,24000 रुपए है|
Hero Mavrick 440 Design
![Hero Mavrick 440 Design](https://upcomingcar.in/wp-content/uploads/2024/02/2-5-1024x585.jpg)
इसके अगर डिजाइन की बात करें तो इसमें आपको टाइमलेस राउंड हेडलैंप देखने को मिलेंगे| राउंड शेप हेडलैंप के साथ आपको H शेप्ड डीआरएलएस देखने को मिलेंगे| इसके डिजाइन में आपको मेटल अरमर देखने को मिलेंगे| इसमें आपको Y शेप्ड साइड कवर भी दिए गए हैं| इसमें ऑल एलईडी लाइट सेटअप भी दिया गया है| मतलब की सभी लाइट्स एलइडी में होगी| अगर इसके स्पीडोमीटर की बात करें तो इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है|
यहां भी पढ़े :- नए लुक में नजर आई New Hero Glamour, नया मॉडल लॉन्च होते ही मची खलबली
Mavrick 440 Colour
इसके अगर कलर की बात करें तो इस बाइक में कुल तीन वेरिएंट आते हैं| बेस वेरिएंट के लिए आर्कटिक व्हाइट कलर दिया गया है| वहीं अगर इसके मिडिल वेरिएंट की बात की जाए तो इसमें आपको दो रंग देखने को मिलेंगे| इसमें आपको फीयरलेस रेड तथा सेलीस्टियल ब्लू रंग देखने को मिलेंगे| अगर इसकी टॉप वैरियंट के रंगों की बात की जाए तो इसमें भी दो रंगों के विकल्प दिए गए हैं| इसमें फैंटम ब्लैक तथा एनिग्मा ब्लैक कलर दिए गए हैं|
Mavrick 440 Engine
Hero Mavrick 440 इंजन की बात की जाए तो यह सिंगल सिलेंडर, 440 सीसी, ऑयल कूल्ड ‘टॉर्क्स’ इंजन में आता है| यह 6000 rpm पर 20.13 KW/ 27 bhp की अधिकतम पावर प्रदान करता है| साथ ही 4000 rpm पर 36nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है| इस मोटरसाइकिल में आपको 6 स्पीड ट्रांसमिशन देखने को मिलेगा|
Hero Mavrick 440 Booking
![Hero Mavrick 440 Back Look](https://upcomingcar.in/wp-content/uploads/2024/02/3-1024x585.jpg)
आप सभी को बता दें कि Mavrick 440 की बुकिंग शुरू हो गई है| आप मात्र 5000 रुपए की राशि देकर इसकी बुकिंग करवा सकते हैं| आप हीरो मोटोकॉर्प की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग करवा सकते हैं| यदि आप 15 मार्च 2024 से पहले बुकिंग करते हैं तो आपको एसेसरीज तथा मर्चेंडाइज की किट बिल्कुल फ्री दी जाएगी| इस किट की कुल कीमत 10,000 रुपए होगी|
Hero Mavrick 440 Delivery Date
Mavrick 440 की अगर डिलीवरी डेट की बात करें तो इसकी डिलीवरी 15 अप्रैल 2024 से शुरू की जाएगी|
यहां भी पढ़े :- होश उड़ा देने वाले फीचर्स के साथ Hero Destini Prime लॉन्च, बस इतनी सी कीमत पर ले जाए घर