Yamaha R3: अपडेटेड वर्जन तगड़े फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, यामाहा की आर सीरीज बहुत ही हटके है| यह सीरीज एक शानदार और रिकॉग्नाइजेबल क्रिएशन है| जैसा कि आप सभी जानते हैं यामाहा ने हमेशा नई इनोवेशन के साथ कई प्रकार के चैलेंज लिए हैं| इसी तरह से यामाहा के द्वारा यामाहा R3 बाइक को मार्केट में लॉन्च किया गया है| इस बाइक की लुक दिखने में काफी स्पोर्टी और बोल्ड है| इस बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो यह 160mm है| यह बाइक दमदार माइलेज और पावरफुल इंजन के साथ मार्केट में एटर हुई है| हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं|
Yamaha R3 Colors
यामाहा R3 के रंगों के बारे में बात करें तो यह आपको मार्केट में दो शानदार रंगों में देखने को मिलेगी| इसके रंग आइकॉन ब्लू और यामाहा ब्लैक है| स्पोर्टी लुक के साथ इसके रंग यामाहा R3 पर काफी शानदार लगते हैं|
Yamaha R3 Price
यदि यामाहा R3 के प्राइस के बारे में बात करें तो इसका मार्केट में एक्स शोरूम प्राइस 4,64,900 रुपए है| इसके प्राइस बिना नोटिस के कभी भी बदल सकते हैं|
Yamaha R3 Features
अब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यामाहा R3 के फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं| इसके फीचर्स काफी जबरदस्त और धमाकेदार हैं| यदि इस बाइक के हेडलाइट की बात की जाए तो इसकी हेडलाइट बहुत ही शानदार ड्यूल एलईडी हेडलाइट हैऔर इसकी टेल लाइट भी एलईडी है| इस बाइक की बैटरी की बात की जाए तो इसकी बैटरी 12V, 7.0Ah है और इसका स्पीडोमीटर, टेकोमीटर,और फ्यूल मीटर डिजिटल है|
इस बाइक का फ्रेम टाइप डायमंड है और इसके एबीएस की बात करें तो यह डुएल चैनल है| यदि इसकी सीट की बात की जाए तो इसकी सीट की हाइट 780mm है और इसका व्हीलबेस 1380 mm है और इस बाइक के इग्निशन की बात की जाए तो इसका इग्निशन इलेक्ट्रिक है| लो फ्यूल टैंक डिजाइन और लो हेंडलबार के चलते यह आपको एक एर्गोनॉमिक्स शानदार राइड देता है| यामाहा R3 बाइक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 14 लीटर है|
इस बाइक के फ्रंट लुक की बात की जाए तो यह दिखने में काफी भयंकर और एग्रेसिव लुक देती है| इस बाइक में आपको शानदार एडवांस्ड फूली डिजिटल एलसीडी मीटर कंसोल कंसोल भी देखने को मिलेगा| जो आपको आपकी गियर पोजीशन,फ्यूल कैपेसिटी ,रियल टाइम एंड एवरेज फ्यूल इकोनामी के बारे में जानकारी देता है| यहां इसमें एक वाटर टेंपरेचर ,क्लॉक, ऑयल चेंज इंडिकेटर भी है|
Yamaha R3 Engine
यामाहा R3 का इंजन बहुत ही पावरफुल है| इसका इंजन टाइप 4-स्ट्रोक, 2-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, डीओएचसी, 4-वाल्व है और इसका इंजन 321cc का है, जो की काफी दमदार है| यदि इस बाइक के मैक्स पावर की बात की जाए तो यह 10,750 आरपीएम पर 30.9 kW (42.0 PS) का अधिकतम मैक्स पावर जेनरेट करता है| वहीं इसके मैक्स टॉर्क की बात की जाए तो यह 9,000 आरपीएम पर 29.5 Nm (3.0 kgfm) अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है|
Yamaha R3 Brakes & Tyres
अब हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यामाहा R3 के ब्रेक और टायर्स के बारे में बताने जा रहे हैं| यदि इस बाइक के ब्रेक्स के बारे में बात की जाए तो R3 की फ्रंट ब्रेक हाइड्रोलिक सिंगल डिस्क, 298 mm और रियर ब्रेक हाइड्रोलिक सिंगल डिस्क, 220 mm है| यदि इसके टायर्स की बात की जाए तो इसके दोनों टायर्स ट्यूबलेस है इसका फ्रंट टायर 110/70 R17M/C 54H है और रियर टायर 140/70R17M/C 66H है|
यहां भी पढ़े :- घूमने फिरने के हैं शौकीन, तो घर ले आए Tvs का iQube ST Electric स्कूटर, 145 किलोमीटर की रेंज के साथ