Kawasaki Ninja 500: आप सभी को जानकर बेहद खुशी होगी कि कावासाकी द्वारा निंजा 500 को लांच कर दिया गया है| यह बाइक दमदार इंजन के साथ मार्केट में उतारी गई है| कावासाकी कि अगर बात करें तो यह कंपनी स्पोर्ट्स बाइक के लिए मशहूर है| निंजा 500 बाइक में 14 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है| इस बाइक में 145 mm ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है| आज हम आपको इस बाइक के डिजाइन कीमत फीचर्स इंजन इत्यादि के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं|
Kawasaki Ninja 500 Design
कावासाकी निंजा 500 के अगर डिजाइन की बात की जाए तो इसमें सिर्फ एक ही रंग मैटेलिक स्पार्क ब्लैक का विकल्प दिया गया है| इसमें हाई क्लास इंटेंस डिज़ाइन देखने को मिलेगा| दिखने में यह बाइक बहुत शानदार लुक देती है| इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है|
Ninja 500 Features
इसके अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है| कनेक्ट इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है| जिसके माध्यम से आप अपना मोबाइल बाइक के साथ कनेक्ट कर सकते हैं| जिससे आप कॉल अलर्ट तथा अन्य नोटिफिकेशन बाइक की स्क्रीन पर देख सकते हैं| स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के माध्यम से आप इसमें राइडिंग लॉग्स भी देख सकते हैं| इसमें हल्के वज़न का ट्रेलिस फ़्रेम दी गई है| इसमें फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, स्टैंड अलर्ट, गियर पोजीशन आदि नए फीचर दिए गए हैं|
Kawasaki Ninja 500 Engine
इस बाइक का इंजन काफी पावरफुल है| इसमें 451 सीसी का इंजन दिया गया है| अगर इंजन टाइप की बात करें तो इसमें फोर स्ट्रोक पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है| इसमें फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है| इसे 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है| इस बाइक के मैक्स पावर और मैक्स टॉर्क की बात की जाए तो यह बाइक 9000 आरपीएम पर 45 Ps (33 KW) की अधिकतम पावर देता है और मैक्स टॉर्क की बात की जाए तो यह 6000 आरपीएम पर 42.6 Nm की अधिकतम टॉर्क देता है|
Kawasaki Ninja 500 Price
निंजा 500 के अगर एक्स शोरूम प्राइस की बात की जाए तो इसका एक शोरूम प्राइस 5.24 लाख रुपए है|
यहां भी पढ़े :- Passion Plus को जाओगे भूल, मार्केट में ग्रैंड एंट्री के साथ Honda की इस बाइक का नया मॉडल हुआ लॉन्च
Kawasaki Ninja 500 Tyre & Brakes
निंजा 500 के अगर टायर की बात करें तो इसके फ्रंट टायर का साइज 110/70R17M/C 54H है और रियर टायर का साइज 150/60R17M/C 66H है| इसके अगर ब्रेक की बात करें तो इसमें अगले पहिए के लिए सेमी फ़्लोटिंग 310 mm डिस्क ब्रेक के साथ संतुलित एक्चुएशन डुअल-पिस्टन कैलिपर और पिछले टायर के लिए 220 mm डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-पिस्टन कैलिपर दिया गया है| इसके अगर सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट के लिए 41 mm टेलीस्कोपिक फोर्क /120 mm और पीछे की तरफ बॉटम लिंक यूनी ट्रैक, गैस-चार्ज्ड शॉक विद एडजस्टेबल प्रीलोड 130 mm के साथ दी गई है|
यहां भी पढ़े :- Honda Dio 125: आ गई Activa को टक्कर देने, जबरदस्त लुक और नए फीचर्स के साथ